आग लगने से हुआ काफी नुकसान
आग लगने की वजह से सरकारी फाइलों सहित लाखों रुपयों का सामान जलकर राख बन गया. इसके अलावा कई अहम सरकारी दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए. पुराने एसी, कूलर और अन्य सामान भी जल गए. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन दमकल विभाग के पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी और नुकसान हो चुका था.
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना प्रभारी सहित पुलिस अमला भी मौके पर मौजूद रहा. अभी आग लगने का कोई भी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. रविवार होने की वजह से कार्यालय बंद था. तकनीकी कारणों की जांच होने के बाद ही आग लगने का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा. अभी आग पूरी तरह से बुझ चुकी है और विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन में जुटे हुए हैं.
रायपुर में भी लगी थी भीषण आग
अभी एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टार प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी. इसके बाद पांच घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया था. आग इतनी भयानक थी कि काफी दूर से भी धुएं का गुब्बार उठता हुए दिखाई दे रहा था. फैक्ट्री में टार प्रोडक्शन का काम होता है, यहां बड़ी मात्रा में ऑयल-केमिकल का इस्तेमाल होता था जिससे आग फैली थी.




