नई दिल्ली : नेटफ्लिक्स की पॉपुलर पीरियड ड्रामा ‘ब्रिजटन’ (Bridgeton) सीजन 4 पार्ट 2 के साथ वापसी करने वाला है। दर्शक इसके प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में ल्यूक न्यूटन (Luke Newton) और निकोला कॉगलन ( Nicola Coughlan) मुख्य भूमिकाओं में हैं।
It’s Benophie time!!! 👀💖
Watch Bridgerton Season 4: Part 2, out 26 February, only on Netflix pic.twitter.com/1HMb5v7FvN
— Netflix India (@NetflixIndia) February 4, 2026
कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजरनेटफ्लिक्स ने रिलीज की घोषणा करते हुए X पर ट्रेलर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “जैसा कि वे कहते हैं, यह सब तड़प के बारे में है। ब्रिजर्टन सीजन 4 का दूसरा भाग 26 फरवरी को आ रहा है।” सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें लेडी डैनबरी के रूप में एडजोआ एंडोह, पेनेलिपी फेदरिंगटन के रूप में निकोला कॉगलन, डैफने बैसेट के रूप में फोएबे डायनेवोर, एलोइस ब्रिजर्टन के रूप में क्लाउडिया जेसी, केट शर्मा के रूप में सिमोन एशले, सिएना रोसो के रूप में सबरीना बार्टलेट, वार्ले के रूप में लॉरेन एशबोर्न, जैक फेदरिंगटन के रूप में रूपर्ट यंग, थियो शार्प के रूप में कैलम लिंच और आर्चीबाल्ड फेदरिंगटन के रूप में बेन मिलर शामिल हैं।




