Home खेल T20 World Cup 2026 में नामीबिया मैच से पहले टीम इंडिया को...

T20 World Cup 2026 में नामीबिया मैच से पहले टीम इंडिया को झटका, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर आई बुरी खबर

9
0

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पेट में संक्रमण के चलते अभिषेक पिछले 2 दिनों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। युवा सलामी बल्लेबाज की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद टीम मैनेजमेंट अलर्ट मोड में है, खासकर तब जब भारत को अगले मुकाबले में नामीबिया से भिड़ना है। इससे पहले दिन में टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने बताया था कि अभिषेक ‘स्टमक अपसेट’ से जूझ रहे हैं, इसी वजह से वह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम नामीबिया मैच से पहले टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो पाए।