नई दिल्ली : कांग्रेस ने अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर सरकार पर जारी हमलों के बीच अब केंद्रीय पेट्रोलिय मंत्री हरदीप पुरी को भी विवादित एपस्टीन फाइल्स के मामले में संसद से सड़क तक घेरने की कोशिशें तेज कर दी है।
पार्टी ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री की सफाई को ‘सरासर झूठ’ बताते हुए हरदीप पुरी के तत्काल इस्तीफे की मांग की और आरोप लगाया वे जेफ्री एपस्टीन से निरंतर संपर्क में रहे थे। बजट सत्र के आखिरी दिन संसद परिसर में भी कांग्रेस के सांसदों ने पुरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई।
इसलिए संसद परिसर में जहां पार्टी सांसदों ने विरोध का मोर्चा संभाला वहीं सड़क पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की अगुवाई में राजधानी में सड़क पर उतर कर पुरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मांग की।
केंद्रीय मंत्री की सफाई को विरोधाभासी बताते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 13 नवंबर 2014 को ¨लक्डइन के संस्थापक रीड हॉफमैन को एपस्टीन ने एक मेल भेजा जिसमें ‘डिजिटल इंडिया’ की जानकारी दी गई थी, जबकि भारत में ‘डिजिटल इंडिया’ की शुरूआत जुलाई 2015 में हुई थी।




