नई दिल्ली : शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। एक्टर ने दमदार कमबैक किया है और क्रिटिक्स उनके किरदार की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में विशाल भारद्वाज और तृप्ति डिमरी एक बार फिर उनके साथ नजर आएंगे।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी ये आंकड़े भी आ ही जाएंगे। चलिए उससे पहले जान लेते हैं शाहिद की अन्य फिल्मों के बारे में और उनका पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
पद्मावत संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म पद्मावत में शाहिद ने मेवाड़ के वीर और सम्मानित राजा रावल रतन सिंह की भूमिका निभाई थी। फिल्म में रणवीर और दीपिका भी नजर आए थे। इस फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
आर…राजकुमारप्रभु देवा की फिल्म ‘आर…राजकुमार’ में शाहिद ने एक बेरहम गैंगस्टर का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म ने पहले दिन 10.20 करोड़ रुपये की कमाई की।
उड़ता पंजाब शाहिद ने इस थ्रिलर फिल्म में एक नशेड़ी की भूमिका निभाई, जो पंजाब में बडे़ लेवल पर फैले नशीली दवाओं के सेवन और इसके दुरुपयोग के संकट पर प्रकाश डालती है। फिल्म रिलीज होते ही हिट हो गई और पहले दिन ही 10.05 करोड़ रुपये कमाए।




