नई दिल्ली : बांग्लादेश के आम चुनाव में बीएनपी ने बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी की जीत के बाद पार्टी चीफ तारिक रहमान ने कहा कि बांग्लादेश की विदेश नीति में देश के हितों को दूसरों से ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।
भारत के साथ संबंधों पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “बांग्लादेश और उसके लोगों के हित हमारी विदेश नीति तय करेंगे। देश की आजादी पसंद करने वाले लोकतंत्र के समर्थकों ने एक बार फिर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को जीत दिलाई है।”
इंटरनेशनल रिलेशन को लेकर सरकार क्या करेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए बीएनपी नेता आमिर खसरू महमूद चौधरी ने कहा कि पार्टी बहुपक्षवाद पर टिकी रहेगी और देश-केंद्रित दृष्टिकोण नहीं अपनाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि रहमान की “बांग्लादेश फर्स्ट” पॉलिसी का मकसद भारत, चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों में बैलेंस बनाना है।




