Home छत्तीसगढ़ रात की रफ्तार बनी आफत: भारी वाहन की टक्कर से कार के...

रात की रफ्तार बनी आफत: भारी वाहन की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, चालक की हालत गंभीर

5
0

मस्तूरी : थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। मल्हार निवासी लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सामने से आई जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी कार क्रमांक CG 10 AS 1640 से मस्तूरी किसी काम से गए थे। रात लगभग 10:30 बजे वे वापस मल्हार लौट रहे थे। वेद परसदा और टिकारी के बीच मल्हार की दिशा से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

गाड़ी में फंसा पैर, मौके पर मची अफरा-तफरी

टक्कर के बाद चालक का पैर वाहन में ही फंस गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में इलाज जारी,वाहन की तलाश

मस्तूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। पुलिस ने अज्ञात भारी वाहन की पहचान और तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

रात की यह दुर्घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को सामने ला रही है।