Home देश इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट नजदीक, इन...

इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट नजदीक, इन स्टेप्स से करें अप्लाई

10
0

 नई दिल्ली :  नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) की ओर से इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 515 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे एनटीपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

कौन कर सकते हैं आवेदन

  1. एनटीपीसी में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आवेदन करने के लिए उम्मीदवार गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  2. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

कैसे होगा चयनइंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और मेडिकल टेस्ट परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

इन स्टेप्स से करें अप्लाईइंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।