नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि उसने एक राष्ट्रीय कार्यक्रम को कमजोर कर करने की कोशिश की। पीएम मोदी का यह हमला कांग्रेस के उस प्रोटेस्ट को लेकर था जो एआई ग्लोबल समिट के दौरान उसके नेताओं ने बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन किया था।
मेरठ में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन ने उस नेशनल इवेंट की गरिमा का उल्लंघन किया है, जो टेक्नोलॉजी की तरक्की और इनोवेशन पर फोकस था। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता राजनीतिक असहमति के बजाय निजी दुश्मनी से प्रेरित हैं।
कांग्रेस पर राजनीति के लिए ग्लोबल प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी ने भारत की टेक्नोलॉजी की महत्वाकांक्षाओं को दिखाने के लिए रखे गए एक इवेंट के दौरान तय मर्यादा तोड़ी है। उन्होंने कहा कि इस व्यवहार की बहुत निंदा हो रही है।




