बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में कई बदलाव आने लगते हैं, जैसे झुर्रियां, फाइन लाइन्स, त्वचा का ढीलापन और चमक की कमी। ऐसे लक्षण त्वचा की उम्र बढ़ने या एजिंग का संकेत होते हैं। मार्केट में इन समस्याओं से निपटने के लिए कई महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट मौजूद हैं।
हालांकि, अगर आप एक सस्ता, सुरक्षित और नेचुरल उपाय चाहते हैं, तो बर्फ के टुकड़ों का उपयोग एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। बर्फ न केवल त्वचा को ताजगी देता है, बल्कि इसमें छिपे सौंदर्य लाभ एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं।
ओपन पोर्स और पफीनेस में राहतउम्र के साथ स्किन के पोर्स बड़े हो जाते हैं। बर्फ़ इन्हें टाइट करता है और चेहरे की सूजन व थकावट को कम करता है।
बर्फ के उपयोग का सही तरीकाएक साफ मलमल के कपड़े में 1-2 बर्फ के टुकड़े लपेटें।हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर सर्कुलर मोशन में 1-2 मिनट तक धीरे-धीरे रगड़ें।
बर्फ को सीधे स्किन पर न लगाएं, इससे स्किन जल सकती है।दिन में एक बार, सप्ताह में 4-5 बार इसका उपयोग करें।
ज्यादा असरदार बनाने के लिएबर्फ बनाने के लिए साधारण पानी की जगह गुलाब जल, एलोवेरा जूस, ग्रीन टी, खीरे का रस या चुकंदर का रस मिलाएं।इनसे बने बर्फ के टुकड़ों में एंटीऑक्सीडेंट्स और त्वचा को पोषण देने वाले तत्व होते हैं जो एजिंग के संकेतों को और भी प्रभावी ढंग से कम करते हैं।
बर्फ के टुकड़ों का उपयोग एक सरल, किफायती और नेचुरल एंटी-एजिंग उपाय है। नियमित रूप से अपनाने से यह न केवल त्वचा को टाइट और फ्रेश बनाता है, बल्कि आपको उम्र से कई साल पीछे भी ले जा सकता है।




