नई दिल्ली : अरिजीत सिंह ने बीते दिनों प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा कर इंटरनेट पर हलचल मच दी थी। फैंस इस बात से निराश थे कि आखिर उन्होंने ये फैसला क्यों लिया। इसके बावजूद उनके गाने रिलीज होते रहे। हाल ही में उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘एक दिन’ में उनके साथ काम किया, जिससे लोगों को हैरानी भी हुई।
This message is just for my listeners
please dont read and swipe right now if you are not my listener, its a humble request.Hello beautiful people! ❤️
I just want to tell you all that I love you.
Thank you so much for your kindness in this ruthless world.
Although I have…— WhoamI (@Atmojoarjalojo) February 24, 2026
कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे अरिजीतअरिजीत सिंह ने बताया कि फैंस को उनके गाने सुनने को मिलते रहेंगे। उन्होंने आगे लिखा, ‘हालांकि मैंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है, लेकिन आप जानते हैं कि पेंडिंग गाने काफी सारे हैं। मुझे अभी बहुत सारे गाने पूरे करने हैं। लोगों को समझाने में समय बर्बाद न करें, आप कितनी बार समझाएंगे? इतने सारे अधूरे गाने हैं, जो पूरे होने तक रिलीज होते रहेंगे। शायद पूरे साल भर। शायद अगले साल तक भी। शांत रहें। इस प्लेटफॉर्म से दूर रहने की कोशिश करें। अपने शरीर से स्पाइक प्रोटीन निकालें, 5 ग्राम छोड़ दें, पढ़ें, प्यार करें, ध्यान करें। जय देवी।’
Also
Who knows what lies ahead.!— WhoamI (@Atmojoarjalojo) February 24, 2026
अरिजीत सिंह ने फिर एक और ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, ‘और फिर कौन जाने आगे क्या होगा।’ बता दें कि सिंगर ने 27 जनवरी को एक इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की थी। अब लगभग एक महीने बाद फैंस के लिए उनका ये संदेश आया है।




