Home खेल टॉस जीतकर झंडा गाड़ देते सलमान… शनाका ने निकाली पाकिस्तान की जान,...

टॉस जीतकर झंडा गाड़ देते सलमान… शनाका ने निकाली पाकिस्तान की जान, बाहर होने के बाद बहाने बनाते रह गए कप्तान

9
0

किसी भी टूर्नामेंट में बुरी तरह बाहर होकर बेइज्जत होने के बाद पाकिस्तान की सफाई देखने को मिलती है. इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान टीम को दो गोल्डन चांस मिले लेकिन टीम दोनों बार फुस्स हो गई. एक बार इंग्लैंड ने रौंद दिया तो दूसरी बार श्रीलंका के खिलाफ 5 रन से जीतकर भी हार गई. सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा सफाई देते नजर आए. पाकिस्तान ने 5 रन से मैच जीता अगर 65 रन से जीत दर्ज करती तो सेमीफाइनल का टिकट मिल जाता.

क्या बोले सलमान अली आगा?

सलमान अली आगा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब मैं टॉस हार गया, ऐसे में ओस के चलते ये मुश्किल था. यह बहुत अच्छी पिच थी और उन्हें 148 पर रोकना काफी मुश्किल होता. लेकिन हमने कोशिश की और नहीं कर पाए. मुझे लगता है कि अगर मैं टॉस जीत जाता, तो कहानी कुछ और होती. आप कह सकते हैं कि ओस निश्चित रूप से एक फैक्टर थी. लेकिन हां, हम ओवर प्लान को उस तरह से एग्जीक्यूट नहीं कर सके जैसा हम चाहते थे. हमारे स्पिनर शानदार रहे हैं, लेकिन आज जाहिर तौर पर उस्मान का एक ऑफ-डे था और यह T20 गेम में हो सकता है.’

पाकिस्तान की बताई वीकनेस

सलमान ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बैटिंग नहीं कर सके. यह सिर्फ साहिबजादा फरहान थे, उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की. उस समय, अगर उसे किसी की मदद मिली होती तो कहानी कुछ और हो सकती थी लेकिन हां, पूरे टूर्नामेंट में बैटिंग हमेशा एक चिंता का विषय रही है. खासकर मिडिल-ऑर्डर, मिडिल-ऑर्डर पिछले कुछ सालों से हमारे लिए एक समस्या रहा है. हमें बैठकर उस डिपार्टमेंट को भी देखना होगा.

साहिबजादा का शतक

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान के इन फॉर्म ओपनर साहिबजादा फरहान एक बार फिर गरजते दिखे. उन्होंने धमाकेदार शतकीय पारी खेली. साहिबजादा ने 60 गेंद में 9 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 100 रन बनाए. पाकिस्तान ने इस पारी की बदौलत बोर्ड पर 212 रन टांग दिए थे. श्रीलंका की तरफ से कप्तान दसुन शनाका ने ताबड़तोड़ फिफ्टी ठोकी और खुद के साथ पाकिस्तान को भी बाहर कर लिया.