पानी की टंकी से नाबालिग ने लगाई छलांग
बताया जा रहा है रविवार की शाम रानी उर्फ़ रागिनी श्रीवास्तव, उम्र 17 साल, अचानक करीब 50 फीट ऊँची पानी की टंकी पर चढ़ गई और देखते ही देखते छलांग लगा दी। ऊँचाई से गिरने के कारण रागिनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग हैरान और घबराए रह गए।आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तहक़ीक़ात में जुटी हुई है। परिजनों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आख़िर इस नाबालिग ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया वहीं इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ते तनाव, मानसिक दबाव और युवाओं की मानसिक सेहत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।




