नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अपने विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। इजरायल-अमेरिका और ईरान कोई भी जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हट रहा है। कहीं मिसाइलें तो कहीं ड्रोन, ऐसा ही मंजर इन दिनों मिडिल ईस्ट में देखने को मिल रहा है।
वहीं, इजरायल द्वारा ईरान पर बड़े पैमाने पर हमलों की चेतावनी देने की घोषण के कुछ घंटे बाद राजधानी तेहरान में विस्फोटक हमला किया। यह हमला एक व्यस्त खरीदारी वाली सड़क पर हुआ।
हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशानाइजरायल की सेना ने शुक्रवार को बताया कि उसने बेरूत में रात भर में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमले किए। इजरायली सेना ने बेरूत में कमांड केंद्रों और बहुमंजिला इमारतों के साथ-साथ हिजबुल्लाह के उन ड्रोनों को रखने वाले एक ठिकाने को निशाना बनाया, जिनका उद्देश्य इजरायल पर हमला करना था।
इजरायली रक्षा मंत्रालय के अनुसार, “इन कमांड सेंटरों का इस्तेमाल हिजबुल्लाह द्वारा आईडीएफ सैनिकों और इजरायल राज्य के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों को अंजाम देने और आगे बढ़ाने के लिए किया जाना था।”
इजरायल ने 26 बार किए हमलेइजरायली रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने अब तक लेबनान के बेरूत के दक्षिण में स्थित शिया मुस्लिम बहुल उपनगर दाहियेह पर 26 बार हमले किए हैं। इजरायल इस उपनगर को हिजबुल्लाह का गढ़ मानता है।
वहीं, ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का माजाक उड़ाते हुए एक मामलू व्यक्ति बताए। ट्रंप ने कहा, “हम ऐसा व्यक्ति चाहते हैं जो ईरान में सद्भाव और शांति लाए।”




