Home छत्तीसगढ़ स्कूल से चावल ले जा रहा प्रधानपाठक पकड़ाया, निलंबन जल्द

स्कूल से चावल ले जा रहा प्रधानपाठक पकड़ाया, निलंबन जल्द

11
0

सूरजपुर : जिले के विकासखंड ओड़गी के ग्राम रामपुर स्थित माध्यमिक शाला में मध्याह्न भोजन के चावल को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने स्कूल के प्रधानपाठक पर मध्याह्न भोजन का चावल वाहन में भरकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस से की गई है।

जानकारी के अनुसार तीन मार्च की शाम करीब 6.15 बजे स्कूल परिसर से मध्याह्न भोजन का लगभग दो बोरी चावल कार में लोड कर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि सहित कुछ लोगों ने वाहन को रोकने की कोशिश की। वाहन नहीं रुकने पर ग्रामीणों ने पीछा कर उसे गांव में ही रोक लिया।