Home मनोरंजन धुरंधर 2 का ट्रेलर देखकर फैंस हुए कन्फ्यूज, आखिर बदले की कहानी...

धुरंधर 2 का ट्रेलर देखकर फैंस हुए कन्फ्यूज, आखिर बदले की कहानी में कहां हैं अक्षय खन्ना?

5
0

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है. पहली फिल्म की सफलता के बाद दर्शकों की निगाहें इसके सीक्वल पर टिकी हुई हैं.फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें सभी की निगाहें अक्षय खन्ना को ढुंढती दिखीं. इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प और राहत देने वाली खबर सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है. खबर है कि एक्टर अक्षय खन्ना इस सीक्वल फिल्म का हिस्सा बने रहेंगे और उनका फेमस किरदार कहानी में किसी न किसी रूप में दिखाई देगा.

आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म‘धुरंधर’को लोगों ने खूब पसंद किया था. अब फिल्म का सीक्वल पार्ट दस्तक देने वाला है, धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म के लिए लोगों एक्साइटमेंट काफी बढ़ी हुई है. पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि क्याअक्षय खन्नाइस सीक्वल में नजर आएंगे या नहीं. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा था कि उनकी भूमिका फिल्म में बहुत सीमित हो सकती है. लेकिन, ताजा जानकारी के अनुसार एक्टर फिल्म से बाहर नहीं हुए हैं और उनका किरदार अब भी कहानी का अहम हिस्सा रहेगा.

सीक्वल के लिए बढ़ी एक्साइटमेंट

हालांकि, ये भी बताया जा रहा है कि वह नए सीन की शूटिंग नहीं कर रहे हैं और फिल्म में उनका रोल फ्लैशबैक के जरिए दिखाया जा सकता है. धुरंधर का पहला भाग दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहा था. फिल्म की कहानी, दमदार एक्शन और कलाकारों की शानदार एक्टिंग ने इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाई थी. खास तौर पर अक्षय खन्ना के निभाए गए किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तारीफ हुई. यही वजह है कि जब सीक्वल की अनाउंसमेंट हुई तो फैंस सबसे ज्यादा इसी किरदार की वापसी को लेकर एक्साइटेड थे.

पहले पार्ट से ज्यादा होगा दमदार

फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर कर रहे हैं और इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि ये सीक्वल पहले भाग से भी ज्यादा बड़ा और रोमांचक होने वाला है. कहानी में जासूसी, सस्पेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन का मिक्सचर देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखने का वादा करता है. फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है. रणवीर सिंह के अलावा इसमें आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. वहीं अक्षय खन्ना का किरदार भले ही सीमित रूप में दिखाई दे, लेकिन कहानी के लिए उसकी अहमियत बनी रहेगी.