क्या आपको भी यही लगता है कि संतरे के छिलके किसी काम के नहीं होते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि पोषक तत्वों से भरपूर संतरे के छिलके आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आपको भी संतरे के छिलकों से फेस पैक बनाना चाहिए और इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज करना चाहिए।
कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले आपको संतरे के छिलकों को धूप में रख देना है जिससे सारे छिलके अच्छी तरह से सूख जाएं। अब सूखे संतरे के छिलकों को मिक्सर में डालिए और पीसकर एक बारीक पाउडर तैयार कर लीजिए। अब एक कटोरी में संतरे के छिलकों का पाउडर, शहद और दही निकाल लीजिए। आपको इन तीनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
इस्तेमाल करने का तरीका- आपको इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। 15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
त्वचा के लिए वरदान- संतरे के छिलके से बना फेस पैक आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। ग्लोइंग स्किन के लिए इस तरह से संतरे के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। डल स्किन की ब्राइटनिंग के लिए या फिर टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस पैक को यूज करके देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, इस फेस पैक में मौजूद तत्व स्किन को टाइट बनाए रखने में भी मदद कर सकते हैं।




