Home मनोरंजन UPSC की जंग और दोस्ती की कहानी लेकर लौटा तीसरा सीजन, क्लाइमैक्स...

UPSC की जंग और दोस्ती की कहानी लेकर लौटा तीसरा सीजन, क्लाइमैक्स ने बटोर लिए फुल नंबर

5
0

 नई दिल्ली :  सत्ता, दोस्ती और हालात…द वायरल फीवर (TVF) की पॉपुलर एजुकेशन ड्रामा एस्पीरेंट्स अपने सीजन 3 में इसी मैसेज के साथ लौट चुकी है। पंचायत, गुल्लक और कोटा फैक्ट्री जैसी सुपरहिट वेब सीरीज बनाने वाली टीवीएफ की ये सीरीज भी उतनी ही दमदार और असरदार साबित हुई जितनी की अन्य।

UPSC की तैयारी, संघर्ष और दोस्ती पर आधारित इस सीरीज को लोगों ने खूब प्यार दिया। इसकी सबसे खास बात यही कि इसमें प्यार,इमोशन,चुनौती,तकलीफ सभी चीजों को बहुत बैलेंस दिखाया गया जिसकी वजह से ये यंग ऐज ग्रुप के लोगों के बीच पॉपुलर है।

ट्राईपॉड की कहानी में क्या होगा नया?सीरीज की कहानी अभिलाष (नवीन कस्तूरिया), एसके सर (अभिलाष थपियाल), गुरी (शिवांकित सिंह परिहार) और धैर्य (नमिता दुबे) जैसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अब UPSC परीक्षा से थोड़ा आगे बढ़ चुकी है। इस बार दर्शकों को एक आईएएस (IAS) की क्या जिम्मेदारियां होती हैं और उसके सामने क्या चुनौतियां आती हैं इससे रूबरू कराया जाएगा। कहानी में सत्ता, सिस्टम और पुरानी दोस्ती के बीच का टकराव भी है। इसके अलावा आपको अभिलाष और दीपा की लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी।

सीरीज में एक लाइन है – “पोस्टिंग मिलती है सिस्टम से… लेकिन रिश्तों का रिजल्ट मिलता है वक्त से” इस पार्ट की सबसे मजबूत बात यही है कि इसमें नौकरी से अलग दोस्ती और रिलेशनशिप में ट्रस्ट बनते दिखाया गया है।

मेकर्स ने की है अतीत से जोड़ने की कोशिशइस सीरीज में नए चैप्टर की झलक और पुराने के टकराव को साथ-साथ लाने की कोशिश की गई है। कभी मुखर्जी नगर में दोस्‍ती के तौर पर शुरू हुई दास्तान, कहीं ना कहीं प्रतिस्पर्धा से आगे बढ़कर अब दुश्मनी की जमीन तैयार करती दिख रही है। निजी रिश्‍ते, प्रोफेशनल मुश्किलों के माहौल में अपनी जमीन खो रहे हैं।

सीरीज की शुरुआत अभिलाष के इंटरव्यू से होती है जहां एक पत्रकार उनसे पूछता है कि उन्होंने IRS निकाल लिया तो निकाल लिया है तो क्या अब IAS की तैयारी करेंगे। इस पर अभिलाष बड़ी ही मायूसी से जवाब देते हैं कि क्या ही करना है? वो खुश हैं। हालांकि उनके अंदर की निराशा साफ झलकती है। लेकिन वो इससे लड़ते हुए आगे बढ़ते हैं।

क्या है एस्पिरेंट्स सीजन 3 की कहानी?इस सीजन में अभिलाष शर्मा (नवीन कस्तूरिया) और संदीप भैया (सनी हिंदुजा) के बीच का टकराव मु्ख्य रूप से दिखाया गया है। तनाव तब बढ़ जाता है जब संदीप,रामपुर के जिला मजिस्ट्रेट (DM) अभिलाष पर टेंडर प्रक्रिया के दौरान अपने मित्र गुरी (शिवानकित सिंह परिहार) का पक्ष लेने का आरोप लगाता है। अभिलाष के खिलाफ कमिटी बैठती है जिसमें उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करनी होती है। यहां प्रश्न उनकी नौकरी पर उठता है कि वो इन आरोपों को निराधार साबित कर इससे बचकर निकल पाएंगे या नहीं? इसी बीच, एक नया तनाव तब पैदा होता है जब मुखर्जी नगर में अभिलाष के अतीत का एक व्यक्ति (पवन कुमार) एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रोफेशनल तौर पर उनसे आकर भिड़ जाता है।

सीरीज का क्लाइमैक्स इसकी सबसे बड़ी जान है यकीन मानिए ये आपको जरूर रुला कर जाएगा। कहानी आपको एक ऐसे मोड़ पर छोड़कर जाएगी जिससे ये तो तय है कि दर्शकों को इसका अगला सीजन भी जल्द देखने को मिलेगा।

कहां रह गई कमी?हालांकि, एस्पिरेंट्स के तीसरे सीजन में कुछ खास कमियां नहीं हैं। लेकिन अभिलाष और दीपा के बीच की लव स्टोरी थोड़ा जल्दबाजी में आगे बढ़ती हुई लगती है, जिससे दर्शकों के लिए उनके रिश्ते से पूरी तरह जुड़ना मुश्किल हो जाता है।

कलाकारों ने कैसा किया काम?एक्टर्स की परफॉर्मेंस की बात करें तो सभी ने अपनी-अपनी जगह शानदार काम किया है। नवीन कस्तूरिया ने अभिलाष शर्मा के किरदार में शानदार प्रदर्शन किया है,समय के साथ उनके कैरेक्टर में जो गंभीरता और समझदारी जोड़ी गई है वो कहानी को मजबूती देती हैं। सनी हिंदुजा ने संदीप भैया के किरदार में डेप्थ और इमोशन्स का बैलेंस दिखाया जोकि उस किरदार के हिसाब से परफेक्ट है। इसके अलावा नमिता दुबे, अभिलाष थपलियाल और शिवांकित सिंह परिहार ने दोस्तों के बीच की लड़ाई, प्यार और टकराव को बखूबी पेश किया। इस बार के सीजन का निर्देशन दीपेश सुमित्रा जगदीश ने किया है और वहीं इसके लेखक भी हैं।

गौरतलब है की इस सीरीज का पहला सीजन अप्रैल 2021 में आया था, जबकि दूसरा सीजन अक्टूबर 2023 में रिलीज किया गया था। अब तीसरा सीजन लगभग तीन साल बाद दर्शकों के सामने आया है। पहले दो सीजन को OTT दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था।