Home विदेश ईरान की सैन्य क्षमता खत्म, अब समझौता करना चाहता है, ट्रंप का...

ईरान की सैन्य क्षमता खत्म, अब समझौता करना चाहता है, ट्रंप का बड़ा दावा

5
0

 नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के तीसरे सप्ताह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप पर फिर हमले की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान समझौते के संकेत दे रहा है, लेकिन उसकी शर्तें अभी अमेरिका के लिए स्वीकार्य नहीं हैं।

एनबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी हमलों ने खार्ग द्वीप के बड़े हिस्से को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है और जरूरत पड़ी तो वहां फिर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तत्काल युद्धविराम की संभावना से इन्कार करते हुए कहा कि अभी दबाव बनाए रखना जरूरी है।

रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की मिसाइल, ड्रोन निर्माण क्षमता और सैन्य ढांचे को गंभीर क्षति पहुंची है। फॉक्स न्यूज रेडियो से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना लगभग निष्क्रिय हो चुकी है, वायुसेना कमजोर पड़ गई है और सैन्य नेतृत्व लगातार दबाव में है। उनके अनुसार अमेरिकी कार्रवाई तय समय से आगे बढ़ चुकी है।
 
होर्मुज जलमार्ग पर वैश्विक दबाव बढ़ाट्रंप ने चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान और दक्षिण कोरिया से होर्मुज जलमार्ग को सुरक्षित रखने के लिए युद्धपोत भेजने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिन देशों की ऊर्जा आपूर्ति इस समुद्री मार्ग पर निर्भर है, उन्हें इसकी सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, जापान, फ्रांस, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया ने इस दिशा में विकल्पों की समीक्षा शुरू कर दी है। ब्रिटेन के ऊर्जा मंत्री ने संकेत दिया कि सहयोगी देशों के साथ मिलकर समुद्री सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा चल रही है। नए घटनाक्रम में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों द्वारा क्षेत्र में अपने समुद्री सुरक्षा मिशन एस्पिडीज के विस्तार पर विचार किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

ट्रंप का दावा- खाड़ी देश अब अमेरिका के साथ अधिक एकजुटट्रंप ने कहा कि हालिया हमलों के बाद खाड़ी देशों और अमेरिका के संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं। उनके अनुसार कई खाड़ी देश शुरू में तटस्थ रहना चाहते थे, लेकिन हमलों के बाद वे सुरक्षा सहयोग में अधिक सक्रिय हुए हैं।

उन्होंने दावा किया कि ईरान पूरे पश्चिम एशिया पर प्रभाव बढ़ाना चाहता था और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई उसी रणनीति को रोकने के लिए की जा रही है।

ईरान ने मोजतबा खामेनेई के सुरक्षित होने की बात दोहराईएपी के अनुसार, ट्रंप ने साक्षात्कार में कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई शायद जीवित नहीं हैं। हालांकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि मोजतबा खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं और हालात पर निगरानी रख रहे हैं।

अराघची ने यह भी दोहराया कि ईरान किसी भी हमले का जवाब देगा और उसकी ऊर्जा संरचना पर हमला होने पर क्षेत्रीय असर बढ़ सकता है।