Home धर्म - ज्योतिष मां शैलपुत्री को बेहद प्रिय है ये एक सफेद चीज, भोग लगाते...

मां शैलपुत्री को बेहद प्रिय है ये एक सफेद चीज, भोग लगाते ही बरसेगी विशेष कृपा; नोट करें रेसिपी

4
0

चैत्र नवरात्र का हिंदू धर्म में काफी महत्व माना जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल माता की आराधना का यह महापर्व 19 मार्च, गुरुवार से हो रही है।

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। पूजा के दौरान भोग काफी अहम माना जाता है। ऐसे में देवी शैलपुत्री को शुद्ध, सात्विक भोग अर्पित करना उत्सव की शुरुआत करने का एक सुंदर तरीका है। मां शैलपुत्री को गाय के घी और दूध से बना भोग बहुत पसंद हैं। ऐसे में यहां दूध और मखाने का हलवा बनाने की एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी दी गई है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं देवी मां के लिए भोग-

सामग्री

      • 1 कप- मखाना
      • 4 बड़े चम्मच- घी
      • 2 कप- दूध
      • 1/2 कप- चीनी
      • 1/2 छोटा चम्मच- इलायची पाउडर
      • 2 बड़े चम्मच- कटे हुए मेवे

बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और इसमें मखाने डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  2. इसके बाद भुने हुए मखानों को दरदरा पीस लें।
  3. अब उसी पैन में दूध गर्म करें और मखाने का पाउडर डालें। मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाएं।
  4. चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें। अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट के लिए पकाएं।
  5. मखाने का हलवा तैयार है। इसे गर्म या ठंडा परोसें, ऊपर से और मेवे डालकर सजाएं।
  6. फलाहारी होने की वजह से आप इसे व्रत में खा भी सकते हैं।

खाना पकाने के सुझाव

  1. जलने से बचाने के लिए मखानों को धीमी आंच पर भूनें।
  2. आप अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा चीनी डालकर हलवे की मिठास कम या ज्याद रख सकते हैं।
  3. ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए, आप हलवे में एक बड़ा चम्मच खोया भी डाल सकते हैं।

स्टोर करने का तरीका

  1. मखाने का यह हलवा एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में 3-4 दिनों तक रखा जा सकता है।
  2. अगर आप हलवा गरम खाना पसंद करते हैं, तो परोसने से पहले उसे दोबारा गर्म कर लें।
  3. हलवा को खाने के बाद मीठे के रूप में या त्योहारों के दौरान मीठे व्यंजन के रूप में परोसें।