Home क्रिकेट जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, सीएसके के...

जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, सीएसके के इस गेंदबाज दे दिए इतने रन सोच नहीं सकते

0

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बीती रात यानी 5 अप्रैल को खेला गया. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर डाला. आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में ओवरटन ने अपने पहले दो ओवर में सिर्फ 12 रन दिए थे. इसके बाद ओवरटन पारी का 19वां ओवर डालने आए. उनके सामने टिम डेविड थे. इस ओवर में टिम डेविड ने छक्कों की बारिश करते हुए कुल 30 रन बटोर लिए.

जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर

टिम डेविड ने जेमी ओवरटन के तीसरे और पारी की 19वें ओवर की शुरुआत छक्के के साथ की. दूसरी गेंद पर डेविड ने दो रन भागकर बनाए. तीसरी गेंद पर बल्ले का किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर के ऊपर से चौके के लिए चली गई. अगली तीन गेंद पर टिम डेविड ने तीन छक्के मारे. इस तरह ओवर में टिम डेविड ने कुल 30 रन जड़े.

टिम डेविड ने बनाए 25 गेंद पर 70 रन

आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने सीएसके के खिलाफ नाबाद 70 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों का सामना किया. डेविड के बल्ले से 3 चौके और 8 छक्के निकले और ये आईपीएल में उनकी सबसे बड़ी पारी भी है.

आरसीबी ने बनाया आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोर

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 99 रनों की तूफानी साझेदारी निभाई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने इस मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में 250 रन बनाए. ये आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोर भी है और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी आईपीएल इतिहास की किसी टीम का ये सबसे बड़ा स्कोर है.