Home देश-विदेश सीजफायर पर नेतन्याहू का बड़ा बयान: US के फैसले को हां, पर...

सीजफायर पर नेतन्याहू का बड़ा बयान: US के फैसले को हां, पर अपनी शर्तों से किया साफ इशारा

0

ईरान-अमेरिका युद्ध विराम पर इजरायल का पहला बयान सामने आया है। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ईरान के साथ युद्ध विराम के अमेरिकी फैसले का स्वागत किया है। साथ ही इसमें अपनी शर्तें भी रख दी हैं। इजरायल ने कहा है कि ईरान-अमेरिका युद्धविराम में लेबनान शामिल नहीं है। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने पोस्ट किया, “इज़रायल राष्ट्रपति ट्रंप के उस फैसले का समर्थन करता है, जिसमें ईरान पर दो सप्ताह के लिए हमले रोकने की बात कही गई है, बशर्ते ईरान तुरंत हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोल दे और अमेरिका, इज़रायल तथा क्षेत्र के अन्य देशों पर सभी हमले बंद कर दे। इज़रायल अमेरिका के उस प्रयास का भी समर्थन करता है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान अब अमेरिका, इज़रायल,अरब पड़ोसियों और पूरी दुनिया के लिए परमाणु, मिसाइल और आतंकवाद का कोई खतरा न बना रहे।

अमेरिका ने दी इजरायल को जानकारी

राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के साथ 2 हफ्ते के युद्ध विराम के बाद इसकी जानकारी अमेरिका ने अपने सहयोगी इजरायल को भी दी है। अमेरिका ने इज़रायल को बताया है कि वह आगामी वार्ताओं में इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो अमेरिका, इज़रायल और इज़रायल के क्षेत्रीय सहयोगियों के साझा लक्ष्य हैं। इस 2 हफ्ते के युद्धविराम में लेबनान को शामिल नहीं किया गया है।”

इजरायल ने किया दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के चार घंटे बाद इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से खास पोस्ट किया गया है। इजरायल ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम का स्वागत करते हुए कहा कि यह युद्धविराम लेबनान को शामिल नहीं करता, भले ही पाकिस्तानी मध्यस्थों ने इसके विपरीत दावा किया हो। इसमें कहा गया कि इज़रायल राष्ट्रपति ट्रंप के उस फैसले का समर्थन करता है, जिसमें ईरान पर दो सप्ताह के लिए हमले रोकने की बात कही गई है, बशर्ते ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दे और अमेरिका, इज़रायल तथा क्षेत्र के अन्य देशों पर सभी हमले बंद कर दे।”