Home छत्तीसगढ़ खरीफ वर्ष 2026 : जिले में 31,981 टन उर्वरक उपलब्ध, किसानों से...

खरीफ वर्ष 2026 : जिले में 31,981 टन उर्वरक उपलब्ध, किसानों से समय पर उठाव की अपील

0

महासमुंद, 11 अप्रैल 2026 : खरीफ वर्ष 2026 के मद्देनजर जिले में किसानों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उप संचालक कृषि एफ आर कश्यप ने बताया कि वर्तमान स्थिति में जिले में कुल 31,981 टन उर्वरक सहकारी समितियों एवं निजी विक्रय केंद्रों में उपलब्ध है।

सहकारी समितियों में कुल 21,735 टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें 11,196 टन यूरिया, 4,156 टन एस.एस.पी., 2,202 टन पोटाश, 2,364 टन डी.ए.पी. एवं 1,817 टन एन.पी.के. शामिल हैं। इसी प्रकार निजी विक्रय केंद्रों में 10,246 टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसमें 4,527 टन यूरिया, 2,164 टन एस.एस.पी., 327 टन पोटाश, 2,126 टन डी.ए.पी. एवं 1,102 टन एन.पी.के. का भंडारण किया गया है।

कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपनी सहकारी समितियों में जाकर अपने रकबे के अनुसार उर्वरक हेतु परमिट जारी करवा लें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे उर्वरक का विक्रय केवल पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से ही किसानों के रकबे के अनुसार करें। बिना पी.ओ.एस. मशीन के उर्वरक विक्रय किए जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।