Home छत्तीसगढ़ कवर्धा राजपरिवार के मंदिर से 10 तोला का चांदी का मुकुट चोरी,...

कवर्धा राजपरिवार के मंदिर से 10 तोला का चांदी का मुकुट चोरी, जांच में जुटी पुलिस

0

कवर्धा : कवर्धा राजपरिवार के हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने मंदिर से लगभग 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी कर लिया है. मंदिर के पुजारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

पूरा मामला कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फूलवारी का है. मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा पर चांदी का मुकुट लगा था. पुजारी से मिली मुकुट चोरी की सूचना पर जांच के लिए पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए सुराग जुटाने में लगी है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है.