Home ज्योतिष आज का दिन रहेगा खास! प्रीति योग में बदलेगा भाग्य, पढ़ें सभी...

आज का दिन रहेगा खास! प्रीति योग में बदलेगा भाग्य, पढ़ें सभी राशियों का हाल

0

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 56 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा उसके बाद भरणी नक्षत्र लग जायेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके जीवन पर खास प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। यहां विस्तार से पढ़िए दैनिक राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आज घरेलू काम पूरा करने में आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज सहपाठी अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है। आप दोस्त की मदद के लिये हमेशा तैयार रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा करेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन ज्यादा अच्छा रहेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें साथ किसी व्यर्थ की बहस से दूर रहें।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 4

वृषभ राशि

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते काम रुक सकता है। आज जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार विमर्श अवश्य करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नये-नये विचार आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिये दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है।

  • शुभ रंग – सफेद
  • शुभ अंक – 2

मिथुन राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र 12वीं के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। साथ ही जो छात्र हॉयर एजुकेशन के लिये विदेश जाना चाहते हैं, वे किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में ध्यान रखने की जरूरत है, आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। छात्र आज कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनायेंगे।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 7

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए लकी होने वाला आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है, आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उत्तम है, पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। बिना वजह की उलझनें जीवन से अपने आप दूर हो जायेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग – नारंगी
  • शुभ अंक – 3

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। शाम को घर का माहौल ठीक रहेगा। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते में आ रही समस्याएं खत्म होंगी। रिश्ते में और मजबूती बढ़ेगी।

  • शुभ रंग – भूरा
  • शुभ अंक – 8

कन्या राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। नौकरी करने वाली महिलाओं के लिये भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिये आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। संगीत में रुझान रखने वाले लोगों को आज कहीं परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

  • शुभ रंग – मैजेंटा
  • शुभ अंक – 4

तुला राशि

आज आपका दिन बहुत शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्य जरूर सफल रहेंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिलने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होने से परिवार वालों के साथ घर पर ही पार्टी करेंगे। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग – बैंगनी
  • शुभ अंक – 5

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 2

धनु राशि

आज आपका दिन शुभ फलदायक रहेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ बितायेंगे। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। छोटे उद्योगों में निवेश के लिये दिन अच्छा साबित हो सकता है। किसी प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिये भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार बन रहे हैं। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा।

  • शुभ रंग – सिल्वर
  • शुभ अंक – 2

मकर राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 9

कुंभ राशि

आज दिन आपके लिए सम्मानजनक रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी, हर व्यक्ति आपके अच्छे व्यवहार से प्रभावित होगा। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें। आज ऑफिस में सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे। किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा।

  • शुभ रंग – नारंगी
  • शुभ अंक – 3

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। परिवार में सभी के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। घरेलू कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की योजना बनायेंगे। शाम को अपने बच्चों के साथ बेहतर टाइम स्पेंड करेंगे। पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे।

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 1