Home छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 CMO समेत 37 अधिकारियों को...

नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 CMO समेत 37 अधिकारियों को किया गया इधर से उधर

0

कुणाल बरिहा चीफ एडिटर छत्तीसगढ़ न्यूज़ 24 |रायपुर 

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 37 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक चुस्ती बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नगर पालिकाओं एवं जिला मुख्यालयों में नियमित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। वहीं 6 सहायक राजस्व अधिकारियों एवं जूनियर कर्मचारियों, जो प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ थे, उन्हें उनके मूल पद पर वापस भेजा गया है।

नियमित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की कमी को देखते हुए कुछ नगरीय निकायों में वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

देखिये आदेश की कॉपी-