Home देश AAP के 7 सांसद BJP में मर्ज, राज्यसभा सभापति ने दी मंजूरी

AAP के 7 सांसद BJP में मर्ज, राज्यसभा सभापति ने दी मंजूरी

0

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के बीजेपी में विलय को मंजूरी मिल गई है। राज्यसभा के सभापति ने इस विलय को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इससे केजरीवाल की पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से राज्यसभा में बीजेपी के सांसदों की कुल संख्या 113 हो गई है। जिनमें राष्ट्रपति की तरफ से 5 मनोनीत सदस्य हैं। बीजेपी में जो कुल सात सांसद शामिल हुए हैं उनके नाम राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता हैं।