सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है कि राघव चड्ढा की बीजेपी में एंट्री के पीछे कौन? वो कौन है जिसके कहने पर राघव आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए।तो इसको लेकर पंजाब की एक बड़े नेता ने खुलासा किया है।
राघव चड्ढा की बीजेपी एंट्री के पीछे कौन?
इन दिनों भारतीय राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चा राज्यसभा सांसद राघव चड्डा की हो रही है। जिन्होंने एक साथ आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों को अपने साथ बीजेपी में लाकर एक ही झटके में अरविंद केजरीवाल की पार्टी की कमर तोड़ दी है। राघव चड्डा ने आप छोड़ने की वजह तो कल उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बता दी है। लेकिन यह नहीं बताया कि वो कौन शख्स है जिसके कहने पर राघव भाजपा में शामिल हुए हैं। लेकिन एक बड़े नेता ने सब खुलासा कर दिया है…
नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा खुलासा
दरअसल, राघव चड्डा का आप छोड़ना और बीजेपी में शामिल होने की पूरी कहानी पंजाब की सियासत के कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और कांग्रेस की पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि राघव की बीजेपी जॉइन कराने के पीछे कौन है?
नवजोत कौर सिद्धू बताए राघव के सीक्रेट
हाल ही में नवजोत कौर सिद्धू ने राघव को लेकर यह सारे सीक्रेट एक इंटरव्यू में बताए। उन्होंने बताया कि राघव अपनी साली प्रियंका चोपड़ा की वजह से बीजेपी में शामिल हुए हैं। क्योंकि प्रियंका को पता लग गया था कि आम आदमी पार्टी और उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह लोग पीछे पड़ गए हैं। उन पर भी ईडी की जांच हो सकती थी। इसलिए प्रियंका ने अपनी बहन परिणीति की वजह से राघव चड्ढा को बचा लिया।
प्रियंका ने बीजेपी के टॉप नेताओं से की बात
नवजोत कौर ने बताया कि परिणीति ने राघव और आप के साथ चल रहे मनमुटाव की बातें प्रियंका को बताईं और बताया कि आम आदमी पार्टी अब राघव को पार्टी से निकालने वाली है। इसके बाद प्रियंका ने अपने सोर्स की दम पर बीजेपी नेताओं से बात की और उनको भाजपा में शामिल करा दिया।
नवजोत कौर के कमेंट्स पर क्या बोले राघव?
हालांकि राघव को लेकर नवजोत ने जो कहा है उस पर ना तो अब तक राघव चड्डा ने कोई रिएक्ट किया है और ना ही परिणीति और प्रियंका चोपड़ा ने कोई कमेंट्स किया है।
राघव चड्डा ने आप छोड़ने बताई अलग वजह
राघव चड्डा ने आप छोड़ने की जो वजह बताई है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से बोलने नहीं दिया जा रहा था। जनता के मुद्दे उठाने पर उन्हें चुप रहने को कहा जाता था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह आप अब वह पार्टी नहीं रही जो एक आंदोलन से निकली थी, ये चुनिंदा लोगों का दल बन गया है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।



