आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में न केवल राजनीति और कूटनीति, बल्कि सफल वैवाहिक जीवन और रिश्तों के बारे में भी विस्तार से बताया है। चाणक्य नीति के अनुसार, एक सही जीवनसाथी का चुनाव आपकी किस्मत बदल सकता है। उन्होंने पुरुषों के कुछ ऐसे खास गुणों के बारे में बताया है, जो उन्हें श्रेष्ठ और भरोसेमंद बनाते हैं।
भाग्यशाली पुरुषों के गुण
चाणक्य के अनुसार, अगर किसी पुरुष में ये गुण हों, तो वह न केवल एक अच्छा पति साबित होता है, बल्कि पूरे परिवार के भाग्य को चमकाने की शक्ति रखता है।
संयम और मर्यादा – जो पुरुष अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखता है और सुख-सुविधा से दूर रहकर मर्यादा का पालन करता है, वह बहुत श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसे पुरुष कठिन समय में भी धैर्य नहीं खोते।
स्त्री के प्रति सम्मान – चाणक्य कहते हैं कि जो पुरुष अपनी पत्नी के प्रति वफादार होते हैं और अन्य महिलाओं को माता या बहन की दृष्टि से देखता है, वह बेहद भाग्यशाली और चरित्रवान होता है। ऐसे पुरुष के साथ महिला हमेशा सुरक्षित महसूस करती है।
सुरक्षा और जिम्मेदारी – एक सच्चा पुरुष वह है जो अपनी पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से सुरक्षा प्रदान करे। वह परिवार की जिम्मेदारियों से भागने के बजाय उन्हें स्वीकार करें।
घमंड का त्याग – ज्ञान और सफलता मिलने के बाद भी जो पुरुष घमंड नहीं करता और अपनी साथी का सम्मान करता है, वह असल में महान होता है।
पुरुषों को परखने के चाणक्य के तरीके
- त्याग – मुश्किल के समय वह आपके लिए कितना त्याग कर सकता है।
- चरित्र – क्या उसका व्यवहार और सोच अच्छी है।
- गुण – क्या वह दयालु और परोपकारी है।
- कर्म – वह अपनी घर कैसे चलाता है और उसका काम करने का तरीका क्या है।



