Home छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों से डेढ़ करोड़ की...

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी, आरोपी शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार…

0

रायपुर: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर लगभग 1.5 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों को रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी राजेश शर्मा सरकारी शिक्षक हैं, वहीं दूसरा आरोपी मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रायवेट स्कूल में क्लर्क है.

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजपाल बघेल ने 24 अप्रैल को राखी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के नाम से 5 मार्च का एक फर्जी आदेश निकाला गया, जिसमें परिवहन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग में अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधी अनुशंसा दर्शायी गई थी. इसे सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है.

आदेश में सचिव एवं उप सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया गया था. साथ ही उक्त फर्जी आदेश के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे अनाधिकृत रूप से धन की मांग एवं वसूली की जा रही है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.