दंतेवाड़ा : दिनांक 17 मई को बचेली मुण्डरा कैम्प टेकरी में मुखबीर द्वारा जुआ खेलने कि सूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ मौके पर घेराबंदी कर 03 जुआड़ियों चमोरा कोरकोरा, विजय भतरा एवं जोसेफ हरीजन निवासी मुण्डरा कैम्प बचेली को जुआ खेलते पकड़े गया lजुआड़ियों से कुल नगदी 1870/-रू. एवं ताश के 52 पत्ते को जप्त किया गया हैं।आरोपियों के विरूद्ध थाना बचेली में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बचेली निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में उप निरीक्षक हेमन्त कुमार साहू एवम अन्य की सराहनीय भूमिका रहीं।



