आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन और पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 12 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज विनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी रखा जाएगा। ऐसे में दिन का महत्व और बढ़ गया है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खुशनुमा होने वाला है। जहां कुछ लोगों को अपने कारोबार से धन लाभ होगा, वहीं नौकरी पेशा लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। हालांकि, आज कुछ लोगों के पारिवारिक और दांपत्य जीवन में कड़वाहट बढ़ सकती हैं। ऐसे में ‘आज का राशिफल’ में आप जान सकते हैं कि आज आपको कहां सतर्कता बरतनी है और कैसे आप किसी बड़े नुकसान से बच सकते हैं। यहां विस्तार से पढ़िए 20 मई 2026 का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। किसी अनुकूल संपर्क के कारण आप अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होंगे। मित्र और सहकर्मी आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। बहुत दिनों के पेंडिंग काम आज पूरे कर लेंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।
- शुभ रंग – काला
- शुभ अंक – 3
वृष राशि
वृष राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ और प्यार रिश्ते को और भी बेहतर बनायेंगे। आपका सामाजिक जीवन आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। आज कारोबार में व्यस्तता और दौड़ भाग से कुछ राहत मिलेगी और नई गतिविधियों की तरफ आप ध्यान दे पाएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको कुछ नया आईडिया सूझेगा। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।
- शुभ रंग – सफेद
- शुभ अंक – 1
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी। कपड़ों के कारोबारियों को दोगुना मुनाफा होगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन ताजगी भरा रहेगा। किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना खास काम शुरू कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिये फायदेमंद रहेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा।
- शुभ रंग – पीच
- शुभ अंक – 2
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको सब कुछ अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए।
- शुभ रंग – ग्रे
- शुभ अंक – 6
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको अच्छा फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। किसानों को सरकार की ओर से कुछ नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आयेगा।
- शुभ रंग – लाल
- शुभ अंक – 5
कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। बचपन के किसी दोस्त का आज फोन आ सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में कुछ महत्वपूर्ण नए एग्रीमेंट हो सकते हैं और इसे बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है। आज आपकी मुलाकात कुछ महत्वपूर्ण लोगों से होगी। शिक्षक आज किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। आपको माता पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
- शुभ रंग – बैंगनी
- शुभ अंक – 1
तुला राशि
तुला राशि वालों आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफलता हासिल करेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। आज के दिन की जाने वाली आपकी यात्राएं फलीभूत होंगी। आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ सैर सपाटे की योजनाएं भी बना सकते हैं। कोर्ट संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।
- शुभ रंग – पीच
- शुभ अंक – 4
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। ऑफिस के काम से किसी सहकर्मी के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढ़ेगा। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं। जीवनसाथी आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे।
- शुभ रंग – पीला
- शुभ अंक – 9
धनु राशि
धनु राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं।
- शुभ रंग – लाल
- शुभ अंक – 7
मकर राशि
मकर राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर सम्मान मिल सकता है। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है।
- शुभ रंग – मैजेंटा
- शुभ अंक – 4
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कहीं घुमाने ले जायेंगे। आज कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।
- शुभ रंग – नारंगी
- शुभ अंक – 8
मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।
- शुभ रंग – सी ग्रीन
- शुभ अंक – 1



