सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 मई 2026 : सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम उच्चभिठी के हाईस्कूल परिसर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 तक किया गया। शिविर में ग्राम कोसीर, भांठागांव, बटाउपाली अ, मुड़वाभांठा, पाट, सिलियारी, रींवापार, कुम्हारी, लेन्ध्रा, गाताडीह, चांटीपाली, मुड़पार बड़े, सिरोली, खम्हारडीह, साल्हे, बोरिदा, उच्चभिठी, कलमी, परसकोल के ग्रामीणों ने प्रशासन को 829 आवेदन मांग के और 4 शिकायत के प्रस्तुत किए। शिविर में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, विधायक उत्तरी जांगड़े, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे के आतिथ्य में शिविर सम्पन्न हुआ। पशुधन, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व और समाज कल्याण विभाग से त्वरित लाभ दिया गया। अतिथियों ने हितग्राहियों को मछली जाल, प्रशस्ति पत्र, बी 1, किसान पुस्तिका, पीएम आवास चाबी, शौचालय स्वीकृति, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, छड़ी, कान की मशीन, 5 स्व सहायता समूह को 6 लाख के चेक आदि वितरित किया। विभिन्न विभाग के अधिकारियो ने योजनाओं की जानकारी दीं और स्टाल में योजना का लाभ लेने आये पात्र हितग्राहियों को लाभ दिए। इसी प्रकार बिहान स्व सहायता समूह की लखपति दीदीयों ने अपने सफलता की कहानी मंच से साझा की।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि, शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। राज्य शासन के मंशा अनुरूप जिले के सभी गांव तक जिला प्रशासन के सभी अधिकारी शिविर के माध्यम से पहुंच रहें हैं। मांग और शिकायत के प्राप्त आवेदनों का निराकरण जिला और राज्य स्तर पर की जा रही है। कलेक्टर ने जिले को कुपोषण से मुक्त करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारियो को निर्देश दीं कि वे कुपोषण मुक्त करने के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक विभिन्न स्टॉल में जाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी लें और पात्र होने पर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत करें।
विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि छोटे छोटे काम के लिए जिला और जनपद पंचायत जाना पड़ता था, अब वह काम शिविर में होगा, ग्राम स्तर पर होगा। पूर्व विधायक केराबाई मनहर ने कहा कि राज्य शासन पीएम आवास, घर घर जल, आयुष्मान कार्ड आदि बुनियादी सुविधा का लाभ दे रही है। कामदा जोल्हे ने कहा कि कृषि विभाग का रासायनिक खाद की पर्याप्त व्यवस्था करें ताकि किसानों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। जिले में महानदी से पेयजल आपूर्ति के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
पूर्व विधायक कामदा जोल्हे ने की मांग
पूर्व विधायक कामदा जोल्हे ने कहा कि कोसीर में कॉलेज खोलने के लिए बजट में आ गया है, कालेज खोलने का कार्य, कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल,बाल उद्यान, उप स्वास्थ्य केंद्र का सेटअप और एम्बुलेंस उपलब्ध कराएं। इस क्षेत्र में पीएम ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से खुरबेना बरदुला, बरदुला जसपुर, खुरबेना गोपालभौना, उच्चभीठी से कोसीर मार्ग का निर्माण किया जाए। साथ ही केडार जलाशय से नहर द्वारा पानी लेंधरा छोटे और बरदुला के किसानों को लाभ मिले इसलिए लीलहर नाला उदवहन करने की मांग रखी।



