Home छत्तीसगढ़ सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता हेतु डिजिटल पहल का शुभारंभ

सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता हेतु डिजिटल पहल का शुभारंभ

0

रायपुर : जनहित फाउंडे‌शन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनहित को समर्पित एक महत्वपूर्ण पह‌ल के अंतर्गत रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग को एक विशेष डिजिटल ट्रैफिक ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन सिस्टम पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। इस अभिनव डिजिटल पहल का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला IPS द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण दौलत राम पोर्ते डॉ. अर्चना झा, प्रशांत शुक्ला एवं सतीश ठाकुर उपस्थित रहे। साथ ही पुलिस प्रशासन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनहित फाउंडे‌शन के अध्यक्ष ऋषभ सोनी सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता तथा नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा इस पहल को आधुनिक तकनीक एवं सामाजिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नागरिकों में यातायात अनुशासन विकसित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इस अवसर पर जनहित फाउंडे‌शन के अध्यक्ष ने कहा कि संस्था सदैव समाजहित, डिजिटल नवाचार एवं जन जागरूकता से जुड़े कार्यों में प्रशासन का सहयोग करती रही है और भविष्य में भी जनहित से संबंधित अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाती रहेगी।