Home ज्योतिष आज का राशिफल 25 मई 2026: रवि योग में खुलेंगे सफलता के...

आज का राशिफल 25 मई 2026: रवि योग में खुलेंगे सफलता के द्वार, जानें आपकी राशि का हाल

0

आज (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज पूरे दिन और पूरी रात सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 9 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं 25 मई 2026 का राशिफल।

मेष राशि

आज आपका दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको महत्वपूर्ण काम मिल सकता है जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। ऑफिस में आज कार्यभार अधिक हो सकता है। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिये किसी संस्था से सहयोग मिलेगा। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपकी कार्य योजनाएं सफल हो सकती हैं। बढ़ती गर्मी के इस मौसम में अपनी स्किन का खास ख्याल रखें। कर्मचारी को आज काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। हो सकता है कि सीनियर आज आपको उपहार दें।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 4

वृष राशि

आज के दिन आपके लिए इनोवटिव होने वाला है। आज आपकी कार्यप्रणाली में नवाचार देखने को मिलेगा। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नये जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। भगवान शिव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 9

मिथुन राशि

आज आपके जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी और आपका दिन शुभ कार्यों में बीतेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। धार्मिक स्थानों पर आना जाना लगा रहेगा साथ ही धार्मिक अनुष्ठान करवाने का विचार करेंगे। संतान को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इन परेशानियों से बचने के लिए आज गाय को देशी घी की पूड़ी बनाकर खिलाएं।

  • शुभ रंग – पर्पल
  • शुभ अंक – 2

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता वाला रहेगा। आज आपको अपने पेरेंट्स का सही मूड समझकर उनसे अपनी जरूरी बातें अवश्य शेयर करें। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिये आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आज आपका दोस्त आपको नया व्यवसाय शुरू करने के लिये प्रोत्साहित करेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। सीनियर से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता रखें। शिव कृपा आपको प्राप्त होगी।

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 6

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला अनुभव लेकर आएगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है उन्हे किसी बड़े क्विज कॉमपेटीशन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति खास तौर पर सावधानी बरतें।

  • शुभ रंग – मेजेंटा
  • शुभ अंक – 1

कन्या राशि

आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी बड़े राजनेता का सानिध्य मिलेगा साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों के लिये दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे। गरम हवाओं से सावधान रहें और सीजनल फलों का सेवन अवश्य करें।

  • शुभ रंग – ओरेंज
  • शुभ अंक – 5

तुला राशि

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिये काफी दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। बदलते मौसम में आपको अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको अपने खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग – पिंक
  • शुभ अंक – 9

वृश्चिक राशि

आज का आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का नया रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में अवॉर्ड मिल सकता है। लवमेट के लिये आज का दिन कुछ विशेष रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भरेंगे। शिव कृपा से आपके काम बनेंगे।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 3

धनु राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आपको उस काम के लिये आज सर्टिफिकेट भी मिल सकता है। किसी घरेलू काम के लिये आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। आज व्यर्थ की बातों मे उलझने से बचें। घर में छोटे बच्चे की सेहत का खास ख्याल रखें।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 7

मकर राशि

आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। यदि आज आप बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरुरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। काफी दिनों से पेंडिंग महत्वपूर्ण सरकारी काम आज किसी राजनीतिक हस्ती के सहयोग पूरा हो जाएगा। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिये किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने के लिये परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने में आज आपका समय बीतेगा।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 1

कुंभ राशि

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। किस बड़ी विदेशी कंपनी से नौकरी के लिये आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। साइंस स्ट्रीम के छात्रों को बड़ा अवसर मिल सकता है। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिये किसी अनुभवी आदमी से मदद मिल सकती है। गर्मी या लू से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन अधिक करें। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों में हाथ बटा सकते है।

  • शुभ रंग – पिंक
  • शुभ अंक – 6

मीन राशि

आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद कर सकता है। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। आज आप किसी फॅमिली फंक्शन में जाने जाने का मौका मिलेगा। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे। शाम को बच्चों के साथ पार्क जायेंगे जहां आईसक्रीम का आनंद उठाएंगे।

  • शुभ रंग – भूरा
  • शुभ अंक – 4