Home ज्योतिष रसोई के इन नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, तवा और...

रसोई के इन नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, तवा और कढ़ाई से जुड़ी ये गलती डूबा सकती है भारी कर्ज में

0

सनातन धर्म में रसोईघर को बेहद पवित्र स्थान माना गया है, क्योंकि इसे मां अन्नपूर्णा का निवास कहा जाता है। मान्यता है कि रसोई में रखी हर चीज घर की सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है। खासतौर पर तवा और कढ़ाई को ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में राहु ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इनके उपयोग और रख-रखाव में की गई छोटी-सी गलती भी घर में नकारात्मकता, फिजूल खर्च और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकती है। चलिए जानते हैं रसोईघर में तवा और कढ़ाई रखने के सही नियम

छुपाकर रखें तवा और कढ़ाई

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तवा और कढ़ाई को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां बाहरी लोगों की सीधी नजर न पड़े। खाना बनाने के बाद इन्हें साफ करके अलमारी या ढकी हुई जगह पर रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन्हें खुले में रखने से घर की बरकत प्रभावित होती है।

उलटा रखना माना जाता है अशुभ

कई लोग इस्तेमाल के बाद तवा और कढ़ाई को उलटा रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे गलत माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में राहु की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और अचानक खर्च बढ़ने लगते हैं। इससे आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है।

गर्म तवे पर पानी डालने से बचें

गरम तवे पर पानी छिड़कने की आदत भी शुभ नहीं मानी जाती। धार्मिक दृष्टि से इसे नकारात्मक संकेत माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में तनाव और परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए तवे को थोड़ा ठंडा होने देने के बाद ही साफ करना बेहतर माना जाता है।

रात में जूठे बर्तन न छोड़ें

तवा और कढ़ाई को रातभर गंदा छोड़ना भी अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इसलिए रात का खाना बनाने के बाद इन्हें अच्छी तरह साफ करके सूखा रखना चाहिए। साथ ही तवे से सीधे किसी की थाली में रोटी परोसने से भी बचना चाहिए।