Home छत्तीसगढ़ CG में इबोला वायरस का अलर्ट, यात्रियों को लेकर गाइडलाइन जारी

CG में इबोला वायरस का अलर्ट, यात्रियों को लेकर गाइडलाइन जारी

0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में भी इबोला वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। संक्रमण की रोकथाम के लिए यात्रियों की नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही एक नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की जाएगी।

जानिए जारी आदेश में क्या कुछ लिखा है…

”Ebola संक्रमण की रोकथाम, यात्रियों की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एयरपोर्ट परिसर में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी, नोडल अधिकारी के प्रमुख दायित्व इस प्रकार होंगे…

एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग व्यवस्था का समन्वय करना।

संदिग्ध मामलों की पहचान कर संबंधित स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सूचना देना।

आइसोलेशन, रेफरल एवं आपातकालीन प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करना।”

जानिए क्या है इबोला वायरल

इबोला वायरस एक रक्तस्त्रावी बुखार है, जो इबोला वायरस के बुन्दिबुग्यो स्ट्रेन के संक्रमण से होता है। यह एक अत्यंत गंभीर बीमारी है, जिसके होने पर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इस बीमारी की मृत्यू दर कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान में सबसे अधिक है। इसे रोकने के लिए कोई वैक्सीन या विशेष उपचार अभी स्वीकृत नहीं है।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि दिशानिर्देशों का पालन करें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि गाइडलाइन का सख्ती से पाल करवाया जाए।

जानिए लक्षण

तेज बुखार आना और ठंड लगना।

गले में खराश और भूख न लगना।

गंभीर मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द।

कमजोरी थकान लगना।

तेज सिरदर्द होना।

उल्टी, दस्त और पेट दर्द देना।

आंखों का लाल होना।

चिड़चिड़ापन और कोमा