Home ज्योतिष Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: जानें आपकी राशि के लिए कैसा...

Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा मंगलवार

0

आज (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 26 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा बड़ा मामला सुलझ सकता है। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। कारोबार में बढ़िया लाभ होने की संभावना बन रही है। करियर में आज कुछ नए बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोग आपकी अपनी परफॉरमेंस शो करने का बहुमूल्य अवसर मिलेगा। आज आपको पर्यावरण संरक्षण की किसी बड़ी मुहिम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि- 

आज का दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा अचानक धन लाभ होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है.. जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कारोबार में व्यस्तता और दौड़ भाग से कुछ राहत मिलेगी और नई गतिविधियों की तरफ आप ध्यान दे पाएंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे। आपकी मां को स्वास्थ्य लाभ होगा

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

मिथुन राशि- 

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। ऑफिस में आज आपके सजेशन से महत्वपूर्ण डील फाइनल हो जाएगी जिससे प्रसन्न होकर बास आपकी पदोन्नति कर सकता है। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। लवमेट वीकेंड हॉलिडे किसी हिल स्टेशन पर मनाने की योजना बनाएंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि- 

आज का दिन नई खुशियां लेकर आने वाला है। काफी दिनों पहले शुरू किया गया विशेष कार्य आज पूरा हो जायेगा निकट भविष्य में जिसका परिणाम सकारात्मक होगा। जीवन के महत्वपूर्ण फैसले जज्बाती होकर नहीं लें और घर के वरिष्ठ जनों की राय अवश्य लें। टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नौकरी के लिए सुनहरे अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी की मदद से बिजनेस में होने वाले उतार चढ़ाव से जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा रहेगा किसी बड़े टूर्नामेंट मे खेलने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

सिंह राशि- 

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा जिससे कंफ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में होने वाला इजाफे से आपके बजट में उतार चढ़ाव हो सकता है। आज कुछ निजी काम में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नवविवाहित दंपति आज किसी धार्मिक दर्शन पर जा सकते हैं। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि- 

आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला। इस राशि के कारोबारी आज के दिन अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें इससे आप किसी भी भारी नुकसान से बचे रहेंगे। अनप्लानड शॉपिंग से बचे और जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहे। शाम को बच्चों के साथ समय बिताएंगे और कम होगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज जीवनसाथी आपको खूबसूरत तोहफा दे सकते है। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि- 

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक-8

वृश्चिक राशि- 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। यात्रा पर जाने से पहले सभी ज़रूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में खुशी का माहौल बनेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि- 

आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगे तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज का दिन समझ-बूझ के साथ क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

मकर राशि-

आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। पुरानी उलझन आज खत्म होगी। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें और विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि- 

आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के नवविवाहित दंपति को आज किसी सामाजिक समारोह में जाना पड़ सकता है। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि- 

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी करेंगे। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें, जिससे आप अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2