Home छत्तीसगढ़ शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुलासा; दोनों आरोपी गिरफ्तार

0

सुकमा: पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण IPS द्वारा जिला अंतर्गत महिला विरुद्ध मामला में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा रोहित शाह IPS एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा अभिषेक वर्मा एवं एसडीओपी सुकमा परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना गादीरास क्षेत्रांतर्गत महिला विरुद्ध अपराध के एक प्रकरण में  पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण की सूचना प्राप्त होते ही थाना गादीरास पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांचकर दोनों आरोपियों की तलाश प्रारंभ की एवं तत्काल दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।मामले का संक्षिप्त विवरण ओर प्रकार है  कि दिनांक 03/06/2026 को प्रार्थिया B ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी बेटी पीड़िता A क़ो घटना दिनांक समय क़ो आरोपिगण 01. मड़कम हिंगा उर्फ़ मड़कम अर्जुन निवासी जग्गावरम थाना भेज्जी 01. राहुल सोड़ी उर्फ़ रुपेश सोड़ी निवासी सुकमा ने प्यार और शादी झांसा देकर दोनों ने अलग अलग समय में कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये जिससे पीड़िता A गर्भवती हो गई है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 64(2),(ड ), बीएनएस, 4,6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना गादीरास पुलिस की सक्रियता एवं सतर्कता के चलते एवं एसडीओपी सुकमा तिलकवार सर के पर्यवेक्षण तथा आवश्यक दिशा निर्देश में उक्त दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपिगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण किया जाकर दोनों आरोपियों क़ो माननीय एफटीसी न्यायालय दंतेवाड़ा में प्रस्तुत किया जा रहा है।महिला संबंधी अपराध होने के कारण प्रार्थी एवं पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।जिला सुकमा पुलिस महिला सुरक्षा एवं महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार सुनिश्चित की जा रही है। इस कार्यवाही में निरी. पदमा जगत. निरी. बीरेंद्र सिंह. उपनिरी. छबिराम नरेटी,थाना गादीरास स्टॉफ व साइबर सेल सुकमा का विशेष योगदान रहा।