Home छत्तीसगढ़ ईशु को शिव-विष्णु से ऊपर दिखाने वाले वीडियो पर बवाल : हिंदू...

ईशु को शिव-विष्णु से ऊपर दिखाने वाले वीडियो पर बवाल : हिंदू संगठनों ने किया जोरदार विरोध, पुलिस से शिकायत की तैयारी

0

रायपुर: सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। संगठनों का आरोप है कि, विशेष समुदाय से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा प्रसारित वीडियो में ईशु को हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर दर्शाने का प्रयास किया गया है।

वीडियो में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

आरोप है कि, वीडियो में भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईशु को अपना ‘पिता’ बताए जाने जैसे दावे किए गए हैं। हिंदू संगठनों का कहना है कि, इस तरह की सामग्री धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है और समाज में भ्रम एवं वैमनस्य फैलाने का प्रयास है।

पुलिस से करेंगे शिकायत 
इस मामले को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि, पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की जाएगी, ताकि वीडियो की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।