Home छत्तीसगढ़ आईपीएस पोस्टिंगः एफएसएल के डायरेक्टर को अतिरिक्त प्रभार से किया गया मुक्त,...

आईपीएस पोस्टिंगः एफएसएल के डायरेक्टर को अतिरिक्त प्रभार से किया गया मुक्त, इस आईपीएस को मिला प्रभार…

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) रायपुर के संचालक के अतिरिक्त प्रभार से सेवा निवृत्त आईपीएस अफसर एस.सी द्विवेदी को मुक्त किया गया है। साथ ही यह प्रभार पीएचक्यू में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अंकित कुमार गर्ग को एफएसएल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बाबत छत्तीसगढ़ गृह पुलिस विभाग के अवर सचिव डीएस ध्रुवे ने आदेश जारी किया है।

बता दें कि पूर्व आईपीएस एस.सी द्विवेदी को सेवा निवृत्त के बाद राज्य सरकार ने उन्हें एक साल के लिए एक्सटेंशन दिया था। उन्हें एफएसएल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। उनका एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर एफएसएल के संचालक का पद खाली हो चुका था। अब इस पद पर IPS अंकित कुमार गर्ग को नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश में जानिए क्या लिखा

”भापुसे राज्य शासन एतद्वारा अंकित कुमार गर्ग, (भापुसे-2004), पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर छ.ग. को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

एस.सी. द्विवेदी, (सेवा निवृत्त पुलिस महानिरीक्षक) संविदा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, पुलिस मुख्यालय रायपुर को संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाता है।”

नीचे देखें आदेश…