Home मनोरंजन शादी के 10 साल बाद अलग होंगे गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला,...

शादी के 10 साल बाद अलग होंगे गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला, एक साल से रह रहे थे अलग

0

नई दिल्ली : ‘टीवी के सुपरस्टार’ कहे जाने वाले गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला शादी के 10 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। आकांक्षा ने ‘लॉक अप’ सीजन 2 के प्रीमियर पर की इस बात को कंफर्म किया और बताया कि वे दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं।

आकांक्षा ने शो में किया खुलासारियलिटी शो में बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, ‘मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात पब्लिक नहीं हुई थी। मेरे और गौरव के बीच हालात खराब नहीं हैं। हम अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही हैं क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया बहुत अलग है और वो फ्यूचर एक दूसरे के साथ नहीं है’।

आकांक्षा ने बताया कि उनकी फैमिली कोशिश की कि वे एक दूसरे को थोड़ा और टाइम दे लेकिन बात नहीं बनी और आखिरकार अब वे दोनों अलग होने जा रहे हैं।

बिग बॉस 19 में गौरव की बात बनी चर्चाइस खुलासे के बाद, बच्चे न पैदा करने के फैसले को लेकर कपल की पुरानी बातचीत पर फिर से लोगों का ध्यान गया है। आकांक्षा का बयान सामने आने के कुछ ही समय बाद, बिग बॉस 19 से गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का एक पुराना क्लिप ऑनलाइन सामने आया, जिसमें उन्होंने बताया था कि शुरुआत में पिता बनने की इच्छा होने के बावजूद, उन्होंने अपनी पत्नी के फैसले का सम्मान किया।

बिग बॉस 19 में मृदुल के साथ बातचीत के दौरान, गौरव ने बताया कि हालांकि वे कभी बच्चे चाहते थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने आकांक्षा के फैसले को स्वीकार कर लिया।

आकांक्षा ने भी की थी इस बारे में बातबिग बॉस 19 शो के फैमिली वीक में जब आकांक्षा आई थीं तब उन्होंने भी इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें कभी भी बच्चे पैदा करने की इच्छा नहीं हुई और उन्हें नहीं लगता कि वह बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। आकांक्षा ने कहा कि वह अपने करियर और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान देना चाहती हैं।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 24 नवंबर, 2016 को कानपुर में शादी की थी।