Home क्रिकेट टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले प्लेयर्स की ये दुर्दशा, आखिर बीसीसीआई...

टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले प्लेयर्स की ये दुर्दशा, आखिर बीसीसीआई की कोशिश क्या है

0

टीम इंडिया को अब से कुछ ही दिन पहले जिन प्लेयर्स ने विश्व चैंपियन बनाया था, उन्हें टीम से एक एक कर बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। पहले सूर्यकुमार यादव की छुट्टी हुई और अब संजू सैमसन को भी आउट कर दिया गया है। ऐसे में ये समझ से परे है कि बीसीसीआई आखिर चाहती क्या है। उनकी कोशिश क्या है। मजे की बात ये है कि इंग्लैंड सीरीज से लेकर जिम्बाब्वे सीरीज तक करीब करीब आधी टीम बदल दी गई है। आखिर बीसीसीआई में चल क्या रहा है, ये किसी की भी समझ से परे है।

सूर्या ने अपनी कप्तानी में जिताया टी20 विश्व कप, लेकिन टीम से हो गए बाहर

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही अभी मार्च में ही टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन जब टीम अगली सीरीज के लिए चुनी गई तो ना केवल सूर्या की कप्तानी छीन ली गई, बल्कि वे टीम से भी बाहर कर दिए गए। इसका असर ये हुआ कि नए कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर ने टीम को आयरलैंड जैसी टीम के खिलाफ लगातार दो मैच हरवा दिए। जो क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ, वो हो गया।

संजू को विश्व कप के ​बाद मिले केवल तीन मौके और टीम से छुट्टी

इस बीच आपको खूब अच्छी तरह से याद होगा कि भारतीय टीम ने जब आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीता था, तब आखिरी के तीन मैचों में, यानी आखिरी लीग मैच, सेमीफाइनल और फाइनल में संजू सैमसन ने धमाकेदार पारियां खेली थीं। यही वजह थी कि टीम इंडिया विजेता बनी। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी दिया गया। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दो मैचों में संजू को मौका दिया गया, इसमें उनका बल्ला नहीं चला। इसके बाद इंग्लैंड सीरीज के पहले मैच में भी संजू सस्ते में आउट हो गए। बस फिर क्या था। बीसीसीआई को तो जैसे मौका मिल गया। इंग्लैंड सीरीज खत्म हुई भी नहीं थी कि इससे पहले ही जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया चुनी गई और उसमें से संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

दो सीरीज जीतीं, उन्हीं के हीरो बाहर 

साल 2026 में अब तक टीम इंडिया केवल दो ही टी20 सीरीज जीत सकी है। इस दोनों सीरीज के हीरो अब टीम से बाहर हैं। इससे ज्यादा बुरी बात और क्या हो सकती है। भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में हराया था और उस सीरीज के हीरे सूर्यकुमार यादव रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इसेक बाद टी20 विश्व कप के हीरो तो सीधे तौर पर संजू सैमसन थे, उनकी भी टीम से छुट्टी को चुकी है।

एक साथ बदल दिए गए टीम इंडिया के सात खिलाड़ी 

मजे की बात ये है कि जो टीम अभी इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है। उसके सात खिलाड़ी बदल दिए गए हैं। संजू सैमसन, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रिंकू सिंह, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और हर्ष दुबे को टीम में लाया गया है। अभी इंग्लैंड सीरीज के तीन और मैच बचे हैं, टीम इंडिया सीरीज गंवाने की कगार पर है, लेकिन इसी बीच अचानक से छह खिलाड़ी अगली सीरीज से बाहर कर देना समझ से परे है।