Home छत्तीसगढ़ तेज आंधी के बीच भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबा परिवार; युवक...

तेज आंधी के बीच भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबा परिवार; युवक की मौत, दो घायल

0

जशपुर :  छत्तीसगढ़ के जशपुर में आंधी और तूफान का कहर देखने को मिला है, जहां एक कच्चा मकान गिर गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वही उसकी मां और पत्नी घायल हो गए हैं।

पढ़िए पूरी खबर

यह हादसा कांसाबेल थाने में हुआ है। घोघर गांव में सोमवार की रात आंधी और तूफान के कारण एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी मां और पत्नी घायल हो गई।

मामले की जांच जारी

फिलहाल घायलों को इलाज के लिए कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।