Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ BJP ने बदले मोर्चों के प्रभारी, वैभव बैस को युवा मोर्चा...

छत्तीसगढ़ BJP ने बदले मोर्चों के प्रभारी, वैभव बैस को युवा मोर्चा की कमान; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

0

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से मोर्चों के नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची के अनुसार, युवा मोर्चा की जिम्मेदारी वैभव बैस को दी गई है। वहीं महिला मोर्चा का प्रभारी सुभाष तिवारी, किसान मोर्चा का प्रभारी पूनम चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रभारी लखनलाल साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी शिरिष अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभारी डॉ. गुलाब टिकरिहा और अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी मनोज जैन को बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

देखिये नियुक्ति सूची-