Home छत्तीसगढ़ रायपुर में जन्माष्टमी की धूम! इस्कॉन टाटीबंध में बाल महोत्सव से व्यास...

रायपुर में जन्माष्टमी की धूम! इस्कॉन टाटीबंध में बाल महोत्सव से व्यास पूजा तक, जानें पूरा कार्यक्रम

0

रायपुर : जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में भक्ति और उत्सव का भव्य संगम देखने को मिलेगा। इस्कॉन टाटीबंध स्थित श्री श्री राधा रास बिहारी जी मंदिर में 3 से 5 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मंदिर अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ 3 सितंबर, गुरुवार को सुबह 9 बजे होगा। इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की भव्यता को देखते हुए करीब 25 हजार वर्गफुट क्षेत्र में विशाल डोम तैयार किया गया है। राधारानी की विशेष पोशाक वृंदावन और मुंबई से मंगाई गई है, जबकि फूल कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं।

3 सितंबर: बाल महोत्सव और भक्ति चित्रकला प्रतियोगिता

महोत्सव के पहले दिन बाल महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें 5 से 25 वर्ष तक के बच्चे और युवा हिस्सा ले सकेंगे। भक्ति चित्रकला प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है—

– सब-जूनियर: 5 से 10 वर्ष
– जूनियर: 11 से 17 वर्ष
– सीनियर: 18 से 25 वर्ष

प्रतियोगिता में अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए हैं। पंजीयन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। पंजीयन एवं जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9981270180 है।

4 सितंबर: जन्माष्टमी पर होंगे भव्य आयोजन

4 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन सुबह 4:30 बजे मंगल आरती के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद रात 2 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी।