Home छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही पिकअप की बाइक से भिड़ंत,...

विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही पिकअप की बाइक से भिड़ंत, युवक की मौत

8
0

अभनपुर :  रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में पचेड़ा-थनौद के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग रायपुर के भनपुरी क्षेत्र से विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के लिए राजिम जा रहे थे। वाहन में करीब दर्जनभर महिलाएं, बच्चे और पुरुष सवार थे।

बाइक सवार ने मौके पर तोड़ा दम

हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

पिकअप में सवार कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की भी जानकारी सामने आई है।

हादसे के बाद पिकअप चालक फरार

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही फरार चालक की तलाश और दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल हादसे के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक युवक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।