Home ज्योतिष आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी परेशानी? 4 अक्टूबर को इन राशियों...

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी परेशानी? 4 अक्टूबर को इन राशियों को मिलेगा फायदा, वृश्चिक के रिश्ते में खटास के संकेत

8
0

4 अक्टूबर 2026 राशिफल: रविवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते कुछ जातकों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और फैसलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और रविवार का दिन है। नवमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। नवमी तिथि देर रात 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। वहीं दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक परिघ योग और रात 12 बजकर 14 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा।

मेष राशि: आज आपका ध्यान काम पूरा करने पर रहेगा और कई कार्य सफल होंगे। बुजुर्गों की सेवा और उनका आशीर्वाद आपको मानसिक राहत देगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि: कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं और लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से राहत मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और बच्चों की पढ़ाई भी अच्छी रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी। महिलाएं किसी नए काम की शुरुआत कर सकती हैं।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। इंटरव्यू में सफलता के संकेत हैं। किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: नीला

कर्क राशि: रोजगार के नए अवसर आर्थिक परेशानियां दूर करने में मदद कर सकते हैं। कानूनी मामलों में किसी की मदद से राहत मिलने की संभावना है। निजी जीवन से जुड़ा बड़ा फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। हालांकि किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि: सामाजिक कार्यों में भागीदारी से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी योजना का लाभ मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बन सकती है। कपड़ा कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: नारंगी

कन्या राशि: शांत और गंभीर होकर किए गए कामों में सफलता मिलेगी। कारोबार को विस्तार देने के लिए नई शाखा शुरू करने की योजना बन सकती है। खुद को समय के साथ बदलने का प्रयास सफल रहेगा। कला और अभिनय से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: भूरा

तुला राशि: कारोबार में उन्नति और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: मैजेंटा

वृश्चिक राशि: आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें, क्योंकि गुस्से में कही गई बात रिश्तों में खटास पैदा कर सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अनुकूल है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: इंडिगो

धनु राशि: जीवनसाथी के साथ खरीदारी और घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। लंबे समय से अटका काम पूरा होने की संभावना है। मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेने से मन को शांति मिलेगी। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: मैरून

मकर राशि: आपकी मदद से किसी का काम पूरा हो सकता है। नए अवसरों की तलाश में आपको कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। कोई सामान खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें। बेवजह की बातों और बिना मांगी सलाह से दूरी बनाए रखें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीच

कुंभ राशि: व्यापारिक संबंधों का लाभ मिलेगा और नया काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: हरा

मीन राशि: आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। सामाजिक समारोह में सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंध को परिवार के सामने रखने पर घरवालों का सहयोग मिल सकता है। माता-पिता की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सिल्वर