Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर में टाटा शोरूम के पास भीषण हादसा, एक के बाद एक...

जगदलपुर में टाटा शोरूम के पास भीषण हादसा, एक के बाद एक तीन वाहनों को मारी टक्कर

1
0

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-गीदम मार्ग पर टाटा शोरूम के पास सड़क हादसे में करीब 5 से 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। एक टो वाहन के अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर चल रहे ऑटो, बाइक और कार को टक्कर लग गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

 XUV को टो कर ले जा रहा था वाहन

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टो वाहन एक एक्सयूवी (XUV) को खींचकर ले जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से गुजर रहे एक ऑटो, एक बाइक तथा एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए।

 घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। फिलहाल घायलों की स्थिति और उनकी पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 परपा थाना क्षेत्र का मामला, जांच जारी

यह हादसा जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और टो वाहन अनियंत्रित कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।