Home छत्तीसगढ़ मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, गृह से लेकर वित्त और...

मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, गृह से लेकर वित्त और CM सचिवालय तक बदलाव

1
0

रायपुर : छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के 162 कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) और वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA) के नाम शामिल हैं। कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नए विभागों में पदस्थ किया गया है।

तीनों सूचियों में कुल 87 सहायक अनुभाग अधिकारी, 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायक और 22 वरिष्ठ सचिवालय सहायक शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत गृह, वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, स्कूल शिक्षा, सामान्य प्रशासन, मुख्यमंत्री सचिवालय समेत कई विभागों में कर्मचारियों की पदस्थापना बदली गई है। कुछ कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन विभाग के अलग-अलग कक्षों और शाखाओं में भेजा गया है, जबकि कुछ को एक विभाग से दूसरे विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

87 सहायक अनुभाग अधिकारियों की लिस्ट

53 कनिष्ठ सचिवालय सहायकों की लिस्ट

22 वरिष्ठ सचिवालय सहायकों की लिस्ट